फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध युवती ने खाया विषाक्त, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहर गांव के पतखिरना टोले में मंगलवार की सुबह मां के डांट से क्षुब्ध मुन्नी (17) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किशोरी के पिता रामबली ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर मुन्नी को उसकी मां ने डांट दिया था। मां के डांटने के बाद वह कमरे में चली गई। इसी बीच उसने विषैला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगी। शोर-शराबा सुनकर परिजन गए तो मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें