फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पारिश्रमिक न मिलने से नाराज कार्मिकों ने दिया धरना, तहसीलदार पर भी गलत व्यवहार करने का लगाया आरोप

Mon, 03 May 2021 11:17 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
पारिश्रमिक के लिए धरना करते कार्मिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल ब्लाॅक के विभिन्न ग्राम पंचायतों की मतगणना नन्हकू राम महाविद्यालय मुड़िलाडीह में करीब 18 घंटे तक चली। शाम पांच बजे जब मतगणना समाप्त हुई तो कार्मिकों ने वहां के अधिकारियों से अपना पारिश्रमिक मांगा, लेकिन उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिली। ऐसे में नाराज सैकड़ों मतगणना कार्मिकों ने मतगणना केंद्र परिसर में ही धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कार्मिकों ने तहसीलदार पर भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई मतगणना रात भर चली। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मतगणना पूर्ण हुई। इसके बाद जब कार्मिक घर जाने लगे तो अपना पारिश्रमिक मांगे। कहा कि मतगणना पर्यवेक्षक को सात सौ रुपये और सहायक को पांच सौ रुपये देय होता है। यहां जब पारिश्रमिक की मांग की जा रही है तो अधिकारियों द्वारा आनाकानी की जा रही है। तहसीलदार से कहने पर वह भी उचित जवाब नहीं दे रहे हैं। धरना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब आठ बजे उप जिलाधिकारी घोरावल जैनेंद्र सिंह पहुंचे। वह कार्मिकों को समझाकर मामला शांत कराए। उन्होने सभी से लिखित रूप से ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें