फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 से अधिक किसानों से हुई गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में गेहूं खरीद के लिए बनाए गये 57 केंद्रों पर अब तक ढाई हजार से अधिक किसानों से खरीद की जा चुकी है। कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव व मतगणना में लगाये जाने से तथा कुछ कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से गेहूं खरीद प्रभावित हुआ है। खरीद किए गये गेहूं का भुगतान दो दिन में कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद की जा रही है। खाद्य विभाग की विपणन शाखा की 22 क्रय केंद्रों पर अब तक 1275 किसानों से 5967 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुआ है। पीसीएफ की 33 क्रय केंद्रों पर 1116 किसानों से 4857.55 मीट्रिक टन, कृषि उत्पादन मंडी परिषद की एक क्रय केंद्र पर 37 किसानों से 161.050 मीट्रिक टन और भारतीय खाद्य निगम की एक क्रय केंद्र पर कुल 95 किसानों से 417.65 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सभी मिलाकर 57 केद्रों पर कुल 2523 किसानों से 11403.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा रही है। इतने किसानों को 225201148.56 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं मतगणना में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगने तथा कई कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने के चलते गेहूं खरीद प्रभावित हुई है। कई केंद्रों पर चार दिन से गेहूं खरीद नहीं हो पा रहा है। इससे क्रय केेंद्रों पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें