फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीएलओ ड्यूटी से नाम हटाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ ड्यूटी से नाम हटवाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ जिला इकाई ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्य पहले से ही अत्यधिक हैं, ऐसे में बीएलओ ड्यूटी थोपे जाने से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अधिकांश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट रिचार्ज के ही विभागीय कार्य कर रही हैं। कुछ कार्यकर्ता तो वृद्धावस्था में हैं और अपने बच्चों के मोबाइल से कार्य निपटा रही हैं।
शासन की ओर से पूर्व में यह स्पष्ट निर्देश जारी किया जा चुका है कि निर्वाचन सहित अन्य विभागीय कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी न लगाई जाए, इसके बावजूद जिला प्रशासन जबरन ड्यूटी लगा रहा है।
विज्ञापन

अगर बीएलओ ड्यूटी से नाम नहीं हटाया गया तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान जिला महामंत्री विभा सिंह, संरक्षक सुरेंद्र नाथ वर्मा, प्रदेश महासचिव उर्मिला सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकिरण, माधुरी सिंह, इंद्रावती, गीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें