फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स, वाॅलीबाल प्रतियोगिता कल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में विभिन्न खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स 22 जुलाई से शुरू होगा। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि जूनियर वर्ग की वाॅलीबाल (बालक वर्ग) एवं एथलेटिक्स (बालक-बालिका) प्रतियोगिता 23 जुलाई को होगा।
महिला बास्केटबॉल और हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 22 जुलाई को सुबह 10 बजे विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, तियरा राॅबर्ट्सगंज में होगा।
इसके बाद 23 जुलाई को मंडल स्तरीय ट्रायल्स शाम 3 बजे सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर विंध्याचल रोड मिर्जापुर में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2025 को 25 वर्ष से कम होनी चाहिए।
सफल खिलाड़ियों को 27 से 29 जुलाई तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा। 23 जुलाई को ही जूनियर वर्ग की वाॅलीबाल (बालक) और एथलेटिक्स (बालक/बालिका) प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पूर्व सूचना मोबाइल पर दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें