फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी सें जंग हार गई महिला चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर 12 नवंबर को सड़क हादसे में घायल हुईं महिला चिकित्सक की बुधवार को गुड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पिता डा. विनोद शर्मा की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते 12 नवंबर को डाला क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार सवार महिला चिकित्सक मीनाली शर्मा (30) पुत्री डा. विनोद शर्मा निवासी जयंती मध्यप्रदेश समेत कार सवार पांच लोग घायल हो गए थे। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हालत खराब होने पर मीनाली को गुड़गांव रेफर कर दिया गया था। घायल महिला चिकित्सक को एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला चिकित्सक की बुधवार को मौत हो गई। डाला चौकी इंचार्ज सरीमन सोनकर ने बताया कि मृतक महिला के पिता नेहरू शताब्दी अस्पताल जयंत में चिकित्सक हैं। उनकी पुत्री चिकित्सा विभाग में एमडी की डिग्री के लिए अध्ययनरत थीं। जो वाराणसी एयरपोर्ट से अपने घर जयंत को जा रही थीं। दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मिनी ट्रक चालक पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कहा कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें