फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के आरोपों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी में पिछले माह हुई महिला की संदिग्ध मौत की अब जांच शुरू हो गई है। मामले में मायके पक्ष के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोपों के संबंध में केस दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पिता कल्लू ने पुत्री की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया। आरोप है कि उनकी बेटी रूना देवी की शादी 15 साल पहले जुगैल थाने के नेवारी निवासी सुरेश से हुई थी। सास, ससुर, सुरेश और उसके दोनों भाई राजेश और कमलेश उसकी पुत्री को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे।
10 अक्तूबर की सुबह नौ बजे रूना की पिटाई कर हत्या कर दी गई। वहीं साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुआं में फेंक दिया गया। जब मायके वाले घटना की सूचना पाकर पहुंचे तो पुत्री के शरीर पर चोट के निशान थे। बताया कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कहीं कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पिता कल्लू ने पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने जुगैल थाना प्रभारी को संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही कार्रवाई का विवरण उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें