फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दंपती हत्याकांड के तीनों आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के समीप सूदखोरी के विवाद में दस अगस्त को व्यापारी दंपती की हत्या हुई थी। इस मामले के तीनों आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


नगर के धर्मशाला चौक के पास भवन निर्माण सामग्री के कारोबारी धर्मेंद्र सिंह पटेल और उनकी पत्नी मंजू देवी की दस अगस्त को घर में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर्मेंद्र के साढ़ू के लड़के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बभनगवां निवासी कुंदन पटेल उर्फ विशाल और उसके दो साथी रामपुर बरकोनिया के गिरियां निवासी नागेंद्र सिंह पटेल, पन्नूगंज के नौडिहा निवासी लवकुश को गिरफ्तार किया था।
सूदखोरी के विवाद में हत्या की बाद सामने आई थी। इस संबंध में सदर कोतवाल सतेंद्र राय ने तहरीर में बताया कि आरोपियों का गिरोह समाज विरोधी गतिविधि में संलिप्त है। इनके व्यापारियों में भय व्याप्त है। वे अपना व्यापार नहीं कर पा रहे हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें