फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड सीमा के सभी गांव सील, प्रधानों को किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। जिले की सीमा से सटे झारखंड के धुरकी, बंशीधर नगर व भवनाथपुर में कोरोना के 20 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद गढ़वा के जिला उपायुक्त हर्ष मंगला के निर्देश पर धुरकी प्रखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद विंढमगंज सीमा से जुड़े सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना के प्रभारी रवींद्र प्रसाद के मुताबिक गांवों की सीमा को सील कर प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि झारखंड से कोई भी व्यक्ति जिले की सीमा में प्रवेश न करे। यदि कोई व्यक्ति प्रवेश करता है तो उसकी जानकारी तत्काल दी जाए ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
बता दें कि विंढमगंज थाना क्षेत्र के गांव मुड़ीसेमर, मेदनीखाड़, छतवा, छतरपुर, बुटबेढवा, धरतीडोलवा, बरखोरहा गांव से सटे गढ़वा जिला के थाना धुरकी, बंशीधरनगर व भवनाथपुर में कोरोना के 20 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके बाद गढ़वा जिला के उपायुक्त हर्ष मंगला के निदेश पर धुरकी प्रखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

धुरकी प्रखंड से पांच पॉजिटिव मरीज की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने धुरकी एवं सगमा प्रखंड के सभी गांव एवं पंचायतों में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने सभी प्रधान को कहा है कि एक मई से गुजरात एवं महाराष्ट्र से आए हुए व्यक्तियों को क्वारंटीन करने की प्रक्रिया तेजी से जारी कर दिया है।
विंढमगंज थाने के प्रभारी दरोगा रवींद्र प्रसाद ने बताया कि सटे राज्य झारखंड के गढ़वा जिला में कोरोना के इतनी ज्यादा संख्या में पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद विंढमगंज थाना क्षेत्र के सभी रास्ते को सील कर दिया गया है। किसी भी तरह का कोई आवागमन नहीं होने दिया जा रहा है। बॉर्डर से होकर गुजरने वाली रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन तलाशी व चेकिंग करने के बाद ही मालवाहक गाड़ियों को तथा पास लेकर चलने वाले गाड़ियों को नियमों के अनुसार आने जाने की अनुमति दी जा रही है। इसको लेकर पूरी तरह से एहतियात बरता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें