फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन कविगोष्ठी से कोरोना के प्रति कर रहे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में ऑनलाइन कवि गोष्ठी कराकर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब तक तीस बार ऑनलाइन कविगोष्ठी हो चुकी है। इसमें जिले के वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर, रामनाथ शिवेन्द्र, जगदीश पंथी, ईश्वर विरागी, शिवनारायण शिविर, अमरनाथ अजेय, अरुण तिवारी, दिलीप सिंह, दीपक, राहुल सिंह कुशवाहा, सुशील राही, ओमप्रकाश तिवारी, प्रदुम्र तिवारी, अशोक तिवारी, जैराम सोनी, सुनील, दयानंद, धर्मेश, अनमोल, प्रभात चंदेल, सिद्धीनाथ पांडेय, राधेश्याम, गोपाल के अलावा रचनाकार जितेन्द्र जौहर, निडर जौनपुरी, हरीश शर्मा, डा.रणजीत सिंह, मनोज द्विवेदी, नर सिंह, विभा सिंह, पूनम सिंह, रविशंकर चौबे, अजय सोनी, वंदना शुक्ला आदि ने काव्य पाठ कर कोरोना वायरस से बचने के लिए सतर्कता बरतने तथा लॉकडाउन का पालन करने व सद्भावना पूर्वक रहने की प्रेरणा दी। प्रदुम्र त्रिपाठी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रतिदिन एक घंटे का है, जो यू-ट्यूब पर है। जिस अब तक 12 हजार लोगों ने देखा है और सराहा है। उन्होंने सरकार की मदद करते हुए लोगों को इस विभीषिका से बचाने और खुद सुरक्षित रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें