फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, पोल्ट्री फार्माें की निगरानी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद चार राज्यों की सीमाओं से सटे जनपद सोनभद्र में स्वास्थ्य व पशु पालन विभाग सतर्क हो गया है। पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ाई गई है। बर्ड फ्लू के लक्षण दिखते ही तत्काल सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर गठित निगरानी समिति की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नमूने एकत्रित कर रही हैं। हालांकि जनपद में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला नहीं आया है। एहतियातन बार्डर क्षेत्र पर सतर्कता बरती जा रही है।
जनपद सोनभद्र में छोटे-बड़े मिलाकर कुल करीब 23 पोल्ट्री फार्म संचालित हो रहे हैं। इसमें आठ बड़े और करीब 15 छोटे पोल्ट्री फार्म हैं। प्रदेश में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद जनपद में संचालित पोल्ट्री फार्मों की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक पोल्ट्री फार्मों से हर माह सैम्पल लिए जाते हैं। अप्रैल तक विभिन्न पोल्ट्री फार्मों से लिए गए सैम्पल में अभी तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला नहीं आया है।
मई महीने में अब तक 15 सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। चार राज्यों से सटे जनपद की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाई गई है। तहसील स्तर पर गठित निगरानी समिति की तरफ टीमें लगाई गई है।

पक्षी बहुल स्थानों पर भी रखी जा रही नजर
वेट लैंड एरिया (नम भूमि वाले स्थान) में पक्षी अधिकता में आते हैं। रिहंद जलाशय से सटे इलाकों में अधिकांश पक्षी आश्रय पाते हैं। इसके अलावा धंधरौल बांध, नगवां बांध समेत अन्य बांध-बंधियों के पास वाले इलाकों में आश्रय लेने वाले पक्षियों की अधिकता पाई जाती है। जारी अलर्ट को लेकर इन स्थानों की निगरानी भी कराई जा रही है। पोल्ट्री फार्मों में सिर्फ एक -दो व्यक्तियों को सुरक्षा किट पहनकर जाने के निर्देश दिए गए हैं।


बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मुर्गी फार्मों की सतत निगरानी की जा रही है। सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। फिलहाल किसी सैंपल में वायरस नहीं मिला है। ब्लॉकवार सुरक्षा किट आदि उपकरण उपलब्ध हैं। -डाॅ. एके मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें