घोरावल नगर में बॉलीवाल प्रतियोगिता के विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। नगर के शिव मंदिर धर्मशाला परिसर में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में अक्षयवर क्लब गुरेठ की टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मंगलवार की देर रात तक चली इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। रात नौ बजे फाइनल मैच स्व. अक्षयबर सिंह गुरेठ और आजाद क्लब गुरेठ के बीच खेला गया। अक्षयबर क्लब ने आजाद क्लब को 21-19 और 21-13 से हराया।
इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच आजाद क्लब गुरेठ और नगर पंचायत घोरावल के बीच खेला गया। इसमें गुरेठ ने 2-1 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल नगर पंचायत घोरावल और अक्षयवर क्लब गुरेठ के बीच हुआ। इसमें अक्षयवर क्लब की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। अक्षयवर क्लब गुरेठ ने क्रमश: 21-10 और 21-8 से नगर पंचायत घोरावल को हराया। कमेंट्री की जिम्मेदारी रामानंद पांडेय व अशोक सन्यासी ने निभाई। स्कोरर की भूमिका में शुभम पांडेय और बृजेश कुमार रहे। रेफरी का काम श्रीपति त्रिपाठी, प्रसून कुमार, दीपक शर्मा व रामअवतार सिंह ने किया। घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने विजेता टीम के कप्तान अखिलेश सिंह को ट्राफी व 1,100 रुपये देकर पुरस्कृत किया। उपविजेता आजाद क्लब गुरेठ के कप्तान धर्मेंद्र सिंह को भी ट्राफी व 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले धर्मेंद्र को पुरस्कृत किया गया गया। इस अवसर पर कैलाश बैसवार, केपी मौर्या, अशोक अग्रहरि, सुनील सिंह, धनंजय पटेल, अशोक उमर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, वीरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह, इनामुलहक अंसारी, भूपेंद्र सिंह, अजयराज, सुरेंद्र, टीकम सिंह आदि मौजूद थे।