फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवसः कोई जमीन नापी तो कोई कनेक्शन के लिए लगा रहा चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को जिले के चारो तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होता है। समाधान दिवस में सिर्फ प्रार्थना पत्र लेकर कोरम पूरा किया जा रहा है। कई फरियादी जमीन की नापी तो कई बिजली कनेक्शन के लिए चार माह से चक्कर लगा रहा है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पांच साल से अधिकारियों का लगा रहे चक्कर
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे मुसही गांव के फरियादी पिंटू गौतम ने बताया कि आठ महीने में दो बार संपूर्ण समाधान दिवस और दो बार थाना दिवस में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामला रुपये के लेनदेन का है। चोपन ब्लॉक के गोठानी निवासी अनिल पाठक का कहना है कि वह उरमौरा और अगोरी में अपनी जमीन की नापी के लिए पांच साल से अधिकारियों का चक्कर लगा रहे है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घोरावल ब्लॉक के सतौहा गांव के बसंत ने बताया कि उन्हें घर में बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है, लेकिन विभागीय कर्मचारी मीटर लगा दिए है। वे एक साल से संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद लगा रहे है। सतौहा गांव के श्यामलाल कोल ने बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास के लिए एक साल से प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। सिर्फ आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। आज फिर वह प्रार्थना पत्र देने आया है। बकाया मजदूरी भी नहीं मिल रही है। दुद्धी के पतरीहा निवासी जयकिशन और सोमारू राम का कहना है कि चार संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बिजली की समस्या से अवगत कराए हैं। झीलो गांव के दयाशंकर ने गांव में आरसीसी रोड बनाए जाने के लिए लगातार चार बार से प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
176 मामले आए 27 का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 176 मामले आए और इसमें कुल 27 मामलों का निस्तारण हुआ। शेष 149 मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई है। सदर एसडीएम डा.केएस पांडेय की अध्यक्षता में राबट्र्सगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 43 मामले आए। इसमें आठ मामला निस्तारित किया गया। घोरावल तहसील में कुल 88 मामले आए। यहां मौके पर छह मामलों का और टीम भेजकर चार मामले निस्तारित किए गये। कुल 10 मामला निस्तारित हुआ। इस मौके पर एसडीएम जैनेन्द्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडेय, सीएमओ डा.नेम सिंह, बीडीओ उमेश सिंह आदि रहे। दुद्धी तहसील में 45 प्रार्थना पत्र आया, इसमें तीन मामले मौके पर और छह मामले टीम भेजकर निस्तारित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रमेश कुमार सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में ज्यादात्तर मामले राजस्व संबंधित आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें