फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर नदी से 20 घंटे बाद मिला अजय का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जोगियावीर मंदिर के पास कनहर नदी में डूबे दूसरे बालक का शव 20 घंटे बाद शनिवार की सुबह बरामद हुआ। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। इसी स्थान पर डूबे एक अन्य बालक का शव शुक्रवार को ही बरामद हो गया था। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोन ग्राम पंचायत निवासी बबलू का पुत्र सूरज (10) अपने बुआ के पुत्र अजय (11) के साथ शुक्रवार को कनहर नदी में नहाने गया था। जोगियावीर मंदिर के पास नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए थे। छह घंटे की मशक्कत के बाद सूरज का शव नदी से बरामद हो गया, लेकिन अजय का पता नहीं चल पाया था। देर शाम तेज बारिश के कारण खोजबीन रोककर लोग घर लौट गए। शनिवार की सुबह बबलू फिर नदी किनारे पहुंचा और कुछ साथियों के साथ भांजे अजय की तलाश शुरू की। मंदिर से थोड़ी दूरी पर अजय का शव बरामद हुआ। वह बहते हुए सोन नदी की ओर जा रहा था। शव मिलने की सूचना कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो ने चोपन पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें