फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: नवजात के बाद महिला की भी मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; पहुंची पुलिस

Tue, 02 Jul 2024 10:00 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के दुद्धी में संचालित प्रेरणा हॉस्पिटल में सोमवार की रात्रि जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब छह बजे प्रेरणा हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। देर रात करीब ग्यारह बजे प्रसव के दौरान ही नवजात शिशु की मौत हो गई। नवजात की मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक द्वारा दबाव देकर नवजात शिशु के शव को हॉस्पिटल से सौ मीटर की दूरी पर लौआ नदी किनारे दफना दिया गया। इसी बीच मंगलवार की तड़के सुबह करीब चार बजे प्रसूता संगीता देवी (23) पत्नी सोनू निवासी बहेराडोल कुशवहाटोला की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर जमकर हंगामा किया। घंटों हंगामे के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों को कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें