फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सराफा की दुकान का उद्घाटन कराकर लाखों के गहने ले भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। सराफा की दुकान खोलने के बहाने दो बदमाश लाखों के गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुकृत चौकी क्षेत्र के लोहरा निवासी लालती देवी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर दो व्यक्ति आए थे। उनके घर में सराफा की दुकान खोलने के लिए बातचीत की। उसके बाद 16 फरवरी को सुबह 11.30 दोनों फिर उनके घर आए। पहले दुकान को थोड़ा-बहुत सजाए। फिर लाल कपड़ा बिछाकर उन्हें भरोसे में लेने के लिए नकली सोने चांदी के गहने रखे। दोनों ने परिवार के सदस्यों से ही दुकान का उद्घाटन कराया।
विज्ञापन

इसके बाद चेक करने के बहाने गले का चेन, कान का झुमका सहित कई अन्य गहने ले लिए। पहले एक युवक लोगों को वितरित करने के लिए मिठाई लेने का बहाना बनाकर बाहर गया। उसके बाद दूसरा पैसा देने के लिए बाहर गया। इसके बाद दोनों बिना नंबर की बाइक से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें