फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाया फंदा, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डोडहर के बेलवा टोला में सोमवार की शाम महिला ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। घटना के पीछे पति से विवाद को कारण बताया जा रहा है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डोडहर गांव के बेलवा टोला निवासी सीताराम की पत्नी चूल कुंवरी (45) का सोमवार को पति से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नाराज महिला ने घर में फांसी लगा ली। घरवालों की नजर पड़ी तो 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना कराकर यूपी पीआरवी-1248 के हेड कांस्टेबल विजय शंकर के नेतृत्व में टीम महज चार मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई। महिला को लेकर स्थानीय रिहंद परियोजना स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला का उपचार कराया गया है।

पत्नी से विवाद युवक ने खुद को मारा चाकू
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में रविवार को शाम पत्नी से विवाद के बाद पति ने गुस्से में अपने ही गले में चाकू से वार कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। खुटहां गांव निवासी चंदन (23) पुत्र तौलन रविवार को अपने घर में था। उसी दौरान चंदन से उसकी पत्नी का घरेलू मामले को लेकर विवाद होने लगा। चंदन ने पत्नी के विवाद के कारण गुस्से में चाकू से अपने गले पर वार कर लिया, जिससे चंदन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन परिजनों ने जख्मी चंदन को सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें