फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक, स्कूल पहुंचे छात्रों में रहा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना के केस कम होने और सरकार के निर्देशों के बाद स्कूलों के खुलने के साथ ही रौनक एक बार फिर लौट आई है। हालांकि अभी नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को ही स्कूल आने की छूट दी गई है। सोमवार को स्कूल खुलने पर बच्चे पूरे उत्साह और उमंग के साथ विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

स्कूलों के खुलने के पहले दिन स्कूल-कॉलेजों में कोरोना गाइडलाइन के पालन पर जोर दिया गया। वहीं स्कूल आए बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही मास्क के साथ प्रवेश की अनुमति दी गई। कक्षाओं में छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दूर-दूर बैठाया गया। स्कूल खुलने के निर्णय के बाद पहले दिन छात्रों की उपस्थिति काफी कम रही। कुछ बच्चों के अभिभावकों ने कोरोना का हवाला देते हुए स्कूल नहीं भेजा, तो कुछ बच्चे राष्ट्रीय शोक पर स्कूल बंद होने की दुविधा के कारण विद्यालय नहीं आए। वहीं जो बच्चे स्कूल पहुंचे उनमें काफी उत्साह देखने को मिला। दसवीं के छात्र आनंद कुमार का कहना था कि कोरोना के कारण पढ़ाई का बहुत नुकसान हुआ है। अब कक्षाओं के चलने से सिलेबस पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें