फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने रखी मांग, न्यायिक परिसर के नजदीक हो ओबरा तहसील निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को डीएम टीके शिबू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ओबरा तहसील भवन का निर्माण न्यायिक परिसर के नजदीक कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

बताया कि यहां तहसील भवन का निर्माण होने से अधिवक्ता व वादकारियों को राजस्व न्यायालय और न्यायालय अपर जिला जज ओबरा सहित अन्य न्यायालयों में सुविधानुसार कार्य कर सकेंगे। इसके अलावा अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री आफिस अविलंब राबर्ट्सगंज से ओबरा स्थानांतरित किए जाने और ओबरा तहसील में सरकारी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो की अलग से नियुक्ति की जाए। सरकारी वाहन के माध्यम से रेणुकूट और राबर्ट्सगंज से आने वाली गाड़ियों को वाया ओबरा भेजा जाए। इससे लोगों की आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें