फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं को मिले दस लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सह अध्यक्ष जय नारायण पांडेय ने शनिवार को राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सरकार से वकीलों और उनके परिजनों के लिए दस लाख के कैशलेस बीमा की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी लोगों के लिए नि:शुल्क इलाज का प्रबंध सरकारी अस्पतालों में किया है लेकिन अधिवक्ताओं व उनके परिजनों के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि पूर्व में सात जून को इसके लिए वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भी भेज चुके हैं। उन्होंने वकीलों से आह्वान करते हुए कहा कि देश भर के अधिवक्ता प्रधानमंत्री व अपने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी मांग उठाएं। सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल से कम से कम 500 अधिवक्ताओं से पोस्टकार्ड पीएम व सीएम के यहां भेजवाने की मांग की है। इस मौके पर यूपी बार काउंसिल के विशेष सदस्य राकेश शरण व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें