फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर भड़के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया ग्रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर बजरंग दल, विहिप व भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए श्रीराम चौक के पास जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आपत्तिजनक फोटो वायरल कर अशांति पैदा करने की कोशिश की गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं करेगी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। लगभग आधा घंटे मार्ग पर आवागमन बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरएसएस के अनिल त्रिपाठी ने कहा कि 24 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में संदीप गुप्ता, उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र अग्रहरि, लक्ष्मी कसेरा, अनिल मेहता, अभय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें