फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाक डाउन तोडने वालों के विरूद्ध होगी कार्रवाई, एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल/शाहगंज। कोरोना वायरस को लेकर रविवार को घोरावल कोतवाली और शाहगंज थाने मेें धर्म गुरुओं की बैठक हुई। अधिकारियों नेे उपस्थित लोगों को लाक डाउन का पालन करने एवं कोरोना के प्रति आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील किया। सरकार के निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कहीं।
विज्ञापन

घोरावल में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते इस समय देश संकट के दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिला है। ऐसे में इस संकट से बचने का सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपाय यहीं है कि हम सब प्रधानमंत्री के दिशा निदेर्शों के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉक डाउन के नियमों का अनुपालन करें। बुजुर्गों व बच्चों का खास तौर से ध्यान रखें।
एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं जिम्मेदार लोग बाहर से आए लोगों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिला मुख्यालय पर कोरोना जांच के लिए टीम गठित की गई है जो जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर बाहर से आए लोगों की जांच करेगी। जो लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में गए हों अथवा किसी अन्य काम से दिल्ली मुंबई या अन्य स्थानों से लौटे हों वे तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने मुस्लिम धर्म गुरुओं से कहा कि 9 अप्रैल को शबे बरात में भीड़ न जुटने पाएं। सड़क पर या गलियों में न निकलें। एसडीएम प्रकाशचंद्र, सीओ रामआशीष यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद, ईओ चैतन्य कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज दूधनाथ दूबे, अरुण पांडेय, इनामुलहक अंसारी, प्रशांत आदि मौजूद रहे। वहीं शाहगंज पुलिस चौकी परिसर में भी एएसपी ओपी सिंह व एडीएम योगेन्द्र बहादुर सिंह ने उपस्थित सभी समुदाय के लोगों को कोरोना के बचाव के बारे में जानकारी दी गई । थानाध्यक्ष भुनेश्वर पांडेय, चौकी प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, प्रधान भोला सिंह, मार्तड प्रताप सिंह, श्याम बिहारी सेठ, आद्या पांडेय, माला चौबे, जलील खान, इरसान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें