फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मायावती के जन्मदिन पर बसपा कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्ववर्ती बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मिर्जापुर के मुख्य मंडल प्रभारी विनोद बागड़ी ने कहा कि मायावती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए अपने जीवन को समर्पित किया। उनके शासनकाल में कानून का राज स्थापित हुआ।
अध्यक्षता कर रहे शिवबोध राम ने मायावती जी के शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गरीब, पिछड़े, और शोषित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य हुआ।
विज्ञापन

डॉ. ओपी मौर्य ने पिछड़े वर्गों के लिए बसपा के योगदान की सराहना की। राम विचार गौतम, अविनाश शुक्ला ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष बी. सागर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कार्यक्रम में रामचंद्र रत्न, बलवंत रंगीला, कृष्ण कुमार उत्तम, अशोक सागर, प्रदीप पांडेय, आदि मौजूद रहे।
उधर, अनपरा के डिबुलगंज स्थित रामलीला मैदान में बसपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाते हुए लोगों को मिठाई एवं खिचड़ी खिलाई। मायावती के चित्र के समक्ष अतिथियों केक काटा।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी रामचंद्र त्यागी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन की मायावती महानायिका हैं। अध्यक्षता मोहन खरवार और संचालन देवी शरण भारती ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिव शंकर प्रसाद, सरोज यादव, रामविशाल दुबे, मुख्य वक्ता आशीष मिश्रा बागी, नारायण भारती, रमेश कुमार, अर्जुन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें