फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुबह और शाम घना कोहरा, दिन में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतलहर और ठंड का प्रकोप बुधवार को भी बना रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह और शाम घना कोहरे में लोग ठिठुरते रहे तो दोपहर में धूप खिलने से राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में 70 प्रतिशत तक नमी रही। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम 20.6 डिग्री था। अगले दो दिनों में तापमान नीचे आने की संभावना है।
उधर, ठंड के असर से लोग कंपकंपाते दिखे। स्वेटर, जैकेट, टोपी के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। दिन में घरों की छत और आंगन में बैठकर लोगों ने धूप सेंकते हुए मौसम का आनंद लिया तो शाम ढलने के बाद घरों में दुबकने में भलाई समझी। चौराहों-तिराहों पर जल रहे अलाव से राहगीर ठंड से राहत पाने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें