फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर भाभी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवक अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में वह घर पर अकेली थी। उसी समय उसके देवर ने कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने धोखे से उसका अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिया। घटना की जानकारी किसी को देने पर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी अपने ससुर-सास और पति को दी तो उन्होंने चुपचाप रहने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने पिता के साथ जाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के निर्देश पर सीओ ने पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी को जांच कर करवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें