फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में सात दिन पूर्व बालिका से हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चोपन पुलिस ने शनिवार की सुबह पौने छह बजे तेलगुड़वा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बीते रविवार की शाम को पड़ोस की रहने वाली एक बालिका को घर से दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को धमकी दी कि घर जाकर ये बताए कि कुत्ते ने काट लिया है। बच्ची ने भी ऐसा ही किया लेकिन जब बच्ची को लेकर पिता इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो तब उन्हें असलियत पता चली। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। चिकित्सकों के कहने पर पिता ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी गांव से फरार हो गया था। शनिवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की दुष्कर्म का आरोपी तेलगुड़वा चौराहे पर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक देवसाह को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल अर्पित मिश्रा, अजीत कुमार, महिला कांसटेबल आरती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें