फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन प्लांट में हादसा: झुलसे श्रमिक की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांग

Mon, 24 Jan 2022 11:45 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सिंगरौली स्थित आयरन प्लांट (त्रिमूला इंडस्ट्रीज) में 14 जनवरी को कार्य के दौरान बॉयलर फट गया था। इसमें  श्रमिक कमला प्रसाद साहू (48) निवासी रमपुरवा बुरी तरह झुलस गया था। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्लांट गेट पर शव रख कर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित आयरन प्लांट में 14 जनवरी को हुए एक हादसे में 48 वर्षीय श्रमिक झुलस गया था। उपचार के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह प्लांट के गेट पर मृतका का शव रख ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना के बाद पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की पुलिस पहुंच गई। माहौल को शांत करने की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि बरगवां थाना क्षेत्र में स्थित आयरन प्लांट (त्रिमूला इंडस्ट्रीज) में 14 जनवरी को कार्य के दौरान बॉयलर फट गया था। इसमें कमला प्रसाद साहू (48) निवासी रमपुरवा बुरी तरह झुलस गया था। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

हादसे के बाद से ग्रामीणों में कंपनी प्रबंधन द्वारा बरती गई लापरवाही को लेकर रोष था। रविवार को वाराणसी में इलाज के दौरान कमला साहू की मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव लाया गया। इसके बाद परिजन और काफी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने शव को कंपनी गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण आश्रित को नौकरी और मुआवजे को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीओपी राजीव पाठक, बरगवां निरीक्षक आरपी सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बाबत एसडीओपी राजीव पाठक ने बताया कि श्रमिक की मृत्यु की सूचना पर निरीक्षक आरपी सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए 60 हजार तत्काल कंपनी प्रबंधन से दिलवा दिया गया था।
नियमानुसार अन्य मदद का भरोसा दिलाया गया था। इसके बाद भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कंपनी प्रबंधन से वार्ता कराकर इस मामले का निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें