फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संबंधित विवादों का त्वरित करें निस्तारण : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइंस के सभागार कक्ष में बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने मासिक अपराध गोष्ठी की समीक्षा किया। उन्होंने मातहतों को भूमि संबंधित विवादों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व कर्मियों के साथ त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फरमान जारी किया। इसके पूर्व आईजी ने पुलिस लाइंस के प्रवेश द्वार पर स्थापित कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क से सैनेटाइजर का प्रयोग कर हाथों का साफ किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने आरोप पत्र दाखिला, 29 फरवरी 202 केपूर्व की विवेचनाओं केनिस्तारण की सूचना, एक जनवरी से 16 जून तक किए निरोधात्मक कार्यवाही का विवरण, भूमि विवाद केप्रकरण में क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, आरक्षियों द्वारा भ्रमण कार्यवाही की सूचना, कोविड-19 केदृष्टिगत धारा 188 के अंतर्गत मास्क न लगाने वालों के विरूद्घ चालान केसाथ ही साथ टॉप 10 अपराधियों केखिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा आईजीआरएस प्रार्थना पत्र, कावड़ यात्रा, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्घ निरोधात्मक कार्यवाही करने, जेल छूटे अपराधियों आदि के बारे में भी जानकारी ली। आईजी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों के सक्रियता को देखते हुए जंगली इलाकों में सघन कांबिंग किया जाए। कोरोना वायरस कोविड-19 से सुरक्षा हेतु नियमित रूप से प्रतिदिन 30 मिनट योगासन , गरम पानी का सेवन, दिन में एक बार पुदिना के पत्ते, अजवाइन को पानी में डालकर भाप लेने, गले एवं खांसी होने पर लौंग के चूर्ण केसाथ गुड़ या शहद को मिलाकर दिन में दो-तीन बार सेवन करें। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने अपराध पर रोक लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई आदि के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, संजय वर्मा, भाष्कर वर्मा, अभिनव यादव, राम आशीष यादव, वीएस मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें