फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के गेट पर बीस हजार की ठगी, कैशियर का भाई बता कर लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से एक व्यक्ति ने अपने को कैशियर का भाई बताकर रुपये जमा करने गए युवक से 20 हजार रुपये ठग लिया और फरार हो गया। भुक्तभोगी ने बैंक मैनेजर व पुलिस कर्मियों को दी। शाखा प्रबंधक ने सीसीटीवी में फुटेज देेखा लेकिन ठग की पहचान नहीं हो सकी। उधर, पुलिस ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिता जता रही।
विज्ञापन

जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी गांव निवासी राजपति यादव मंगलवार की दोपहर बैंक से 20 हजार रुपयेखाते में जमा कराने गया था। भुक्तभोगी के अनुसार वहां एक व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाए मौजूद था, जो लोगों को लाइन में लगाते हुए उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के साथ टोकन दे रहा था। उसने राजपति से अपने को बैंक के कैशियर का भाई बताते हुए बिना लाइन में लगे ही बैंक में रुपया जमा कराने की बात कह कर 20 हजार रुपए ले लिए और थोड़ी देर तक इधर-उधर घूमने के बाद मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद पीड़ित ने उसकी तलाश कर मामले की जानकारी बैंक मैनेजर को दी। शाखा प्रबंधक अश्वनी शर्मा ने बताया कि बैंक के बाहर जिस व्यक्ति को उन्होंने पैसा दिया वह बैंक का कोई कर्मचारी नहीं था। उधर, चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें