ओबरा /चोपन । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीजी कॉलेज चैराहे पर ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
जिला सह संयोजक व छात्रसंघ के महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्दयी आदेश पर तीन बेगुनाह छात्रों को गोलियों से मार दिया गया।
ममता सरकार के इस रवैये से पूरे देश में छात्र अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छात्र नेता शुभम पटेल व अभिषेक सेठ ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यार्थी परिषद के आह्वान पर छात्र जगह जगह विरोध जताकर भारत सरकार से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। कानून व्यवस्था को ध्वस्त करने को लेकर कड़े कदम उठाए जाएं व ममता बनर्जी के ऊपर हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया जाए।
बेगुनाह तीन छात्रों के परिवार को इंसाफ मिले। दिनेश पटेल व जुबेर अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि देश में स्वतंत्रता के अधिकार को छीनने वाली ममता बनर्जी सरकार आए दिन निमम हत्या कराकर देश में अशांति का माहौल पैदा करा रही है। सीएम को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। छात्रों का दमन करने वाली सरकारें कभी भी किसी का भला नहीं कर सकती है।
पुतला दहन में संकट मोचन झा, सूरज कुमार गोल्डेन, अक्षय पांडेय, परमेंद्र कुमार, रितेश जायसवाल, नसीरुद्दीन, सचिन मौयाज्, सौरभ सिन्हा, दानिश खान, विवेक यादव, राहुल पांडेय, दीपू शर्मा, तहसीन, शशांक गोस्वामी, रवि प्रकाश पांडेय, प्रेम सागर, अजय प्रकाश पांडेय, विपिन कुमार, वैभव सिंह, अमित कुमार सिंह, विरेस यादव, शुभम मिश्रा, अनिल भारती आदि मौजूद रहे।
उधर चोपन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड के समीप रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया। नगर मंत्री पवित्र कुमार जायसवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन बेगुनाह छात्रों को गोलियों से भून दिया गया। मुख्यमंत्री के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
इस मौके पर अमित कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर कश्यप, अमित अग्रहररि, अतुल शुक्ला, प्रद्युम्न पांडे, अभिषेक पासवान, मजहरूद्दीन, शिवा चंद्रवंशी, गौरव सोनी, अक्षय शर्मा, मयंक शर्मा, अभिषेक जायसवाल, रोहित शर्मा, अंशू, साहिल, विकास विश्वकर्मा, सूरज गुप्ता आदि रहे।