फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये की मिर्च लेकर फरार, ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रक चालक लाखों रुपये का मिर्च लेकर फरार हो गया है। घटना सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के कुतुलुपुर की है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित पुनवासी चौहान निवासी ग्राम कुतुलूपुर ने तहरीर देकर बताया कि मधुपूर सब्जी मंडी में उनका सब्जी का आढ़त है। उन्होंने बीते तीन दिसंबर को केएस ट्रांसपोर्ट के मालिक जन्मेजय त्रिपाठी निवासी भदोही हाल पता ट्रांसपोर्ट एनएच 2 बाईपास रोड, खुशीपुर थाना रोहनिया वाराणसी से मिर्च लदवाने के लिए एक गाड़ी मांगी थी। मालिक ने एक मिनी ट्रक भेजा। पुनवासी ने ट्रक पर 10 टन मिर्च लोड कराकर और ट्रांसपोर्टर जन्मेजय त्रिपाठी से बात कर पश्चिम बंगाल भेजने के लिए 55 हजार भाड़ा तय कर भेज दिया। लेकिन गाड़ी जहां पहुंचनी थी वहां नहीं पहुंची। जब ट्रांसपोर्टर से बात की गई तो वह यह कह रहा है कि ट्रक ड्राइवर मिर्च लेकर फरार हो गया है। आपका जितना भी पैसा निकलेगा मैं दे दूंगा। लेकिन आज तक पैसे नहीं दिए। केएस ट्रांसपोर्ट का मालिक मेरा 2,10,000 रुपये का गबन करने का प्रयास कर रहा है। कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित ट्रांसपोर्ट मालिक के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें