फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लॉज के कमरे में मृत मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित एक लॉज में बुधवार को एक युवक का शव मिला। वह कई दिनों से कमरा लेकर वहां रह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान कमरे से जहर की सीसी, सिगरेट समेत अन्य नशीले पदार्थ मिले हैं।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव निवासी ओमप्रकाश दुबे (25) सिविल लाइन रोड पर स्थित एक लॉज में आठ अगस्त से रह रहा था। वह नगर में कहीं काम कर रहा था। मंगलवार की रात बाहर से खाना खाकर ओमप्रकाश कमरे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक जब वह कमरे से नहीं निकला तो लॉज के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया।
उसके बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई। तब कर्मचारियों ने खिड़की से झांककर देखा तो ओमप्रकाश चौकी पर मृत अवस्था में पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर कोतवाल रामसिंहासन शर्मा ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। परिजनों के नहीं पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक के कमरे से जहर की सीसी, सिगरेट, तंबाकू सहित अन्य सामान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें