फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धान का बोझ उठा रहे युवक को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवना टोला गांव में बृ़हस्पतिवार की शाम धान का बोझ उठाते समय युवक को सांप ने डस लिया। उसका इलाज कराने के बजाय परिजन झाड़-फूंक कराते रहे। चार घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बभनी ग्राम पंचायत के देवनाटोला निवासी राम सिंह (24) बृहस्पतिवार को अपने खेत में धान का बोझा उठवाकर खलिहान में रखवा रहे थे। वह खुद भी बोझ उठाकर पहुंचाने में लगे हुए थे। बताते हैं कि शाम चार बजे के करीब जैसे ही उन्होंने धान का बोझ उठाया वैसे ही उसके नीचे मौजूद सर्प ने उनके हाथ में डस लिया।
शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे और परिवार के लोगों को वाकए की जानकारी दी। भाई रघुनाथ उन्हें लेकर झाड़-फूंक कराने चला गया। कुछ घंटे बाद हालत बिगड़नी शुरू हो गई और अंतत: देर रात उसकी सांसें थम गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग दहाड़े मारकर रो पड़े।
विज्ञापन

जानकारी पाकर पहुंचे एसआई मक्खन लाल ने शव का पंचनामा करवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें