फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो दिन से लापता युवक का शव अरहर के खेत में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत पइका में शुक्रवार को दो दिन से लापता युवक का शव अरहर के खेत में मिला। पिता ने हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पइका के पथरहा टोला निवासी अजीत पाठक उर्फ रूपम (38) पुणे में रहता था। वह पांच दिन पहले घर लौटा था। वह बुधवार की सुबह 9 बजे घर से बाहर निकला था लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों से काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की दोपहर में घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास अरहर के खेत में उसका शव मिला।
घटना की जानकारी पाकर चोपन पुलिस, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक के पिता कृपा शंकर पाठक ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मामले में चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें