फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी भरे गड्ढे से लकड़ी निकालने गई महिला डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना के बीना पुलिस चौकी की है। जहां शनिवार सुबह बरसाती पानी से भरे गड्ढे में डूबने से महिला की मौत हो गई। गड्ढा रेलवे ने ट्रैक किनारे किसी कार्य के लिए खोदकर छोड़ दिया था। लकड़ी निकालने की कोशिश में वह गड्ढे में गिर गई थी।
विज्ञापन


बांसी से गुजरे रेल पथ के दूसरे तरफ गड्ढा खोदा गया था। गहरे गड्ढे में काफी मात्रा में बारिश का पानी जमा था। बांसी निवासी रामेश्वरी देवी (48) पत्नी राजेंद्र पनिका सुबह पांच बजे रेलवे लाइन पार गई थी। यहां उसको गड्ढे में लकड़ी दिखाई दी। इसी लकड़ी को निकालने के चक्कर में वह पानी में घुस गई। गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह डूबने लगी। चीख पुकार सुनकर बेटा सहित ग्रामीण पहुंच गए और बचाने का प्रयास किया। तब तक रामेश्वरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि गड्ढा कब और किसने खुदवाया था और इसे समय से भरा क्यों नहीं गया।
खेलते समय कुएं में गिरा मासूम, माैत
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुदरी ग्राम पंचायत में शनिवार की सुबह कच्चे कुएं में डूबने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
विज्ञापन

कुदरी ग्राम निवासी रंगलाल का पुत्र ओमप्रकाश (6) कुछ बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह कुएं के पास चला गया। इस दौरान ओमप्रकाश कुएं में गिर गया। अन्य बच्चों ने भागकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा चुका था। बारिश से पानी भरा होने के कारण उसकी कएं में डूबने से ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें