फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रामलीला देखने निकली किशोरी बंद खदान में घायल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव से रामलीला देखने निकली किशोरी बंद पड़े खदान में जख्मी हाल में मिली। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही युवक ने उसके साथ अभद्रता कर खदान में धकेल कर भाग गया।
विज्ञापन

खदान में गिरने से किशोरी के मुंह, हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किशोरी रविवार की रात ओबरा सेक्टर नौ से रामलीला देखकर घर लौट रही थी। काफी देर बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनाें ने खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने किशोरी को देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी ने पीड़िता का हाल जाना और परिजनों से वार्ता की। सीओ ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। लड़की के चेहरे पर चोट आई है लड़की कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
घरवालों का आरोप है कि गांव के रहने वाले युवक ने छेड़खानी के बाद घटना को अंजाम दिया है। किशोरी की स्थिति सुधरने पर उससे बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें