फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मंच पर दिखी हरियाणवी और पंजाबी लोक संस्कृति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी रिहंदनगर में सोमवार को 62वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख अनिल श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य लाल शाह ने अतिथियों को हरित पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शृंखला में नुक्कड़ नाटक, स्वागत गीत, समूह गान, हरियाणवी, लोक, दक्षिण भारतीय और पंजाबी नृत्य सहित एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 1963 में स्थापित केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षकों के सतत प्रयासों से शिक्षा, खेलकूद, एनसीसी और सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. गुलाब शंकर सिंह के निर्देशन में आयोजित इस समारोह के अंत में अनुराग प्रकाश ने धन्यवाद ज्ञापन कर अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर महाप्रबंधक प्रणय नायक, सीएमओ मोनिशा कुलश्रेष्ठ, राजेश बोई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें