फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाते ही बुखार से पीड़ित बालक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। ग्राम पंचायत पिपरखाड़ के टोला सिदवादामर में मंगलवार को बीमार बालक की इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव निवासी शोभनाथ भारती के पुत्र पवन (11) को मंगलवार की दोपहर हल्का बुखार हो गया। परिजनों ने गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक को घर बुलाकर बालक को दिखाया। आरोप है कि चिकित्सक ने जैसे ही इंजेक्शन लगाया, इसके कुछ देर बाद ही पवन की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता बाहर रहकर रोजगार करते हैं। परिवार में मां सहित अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उपचार करने वाले की डिग्री की भी स्वास्थ्य विभाग से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें