फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पार कर रहे बालक को पिकअप ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बट गांव के पास शनिवार को पिकअप से कुचलकर दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

सुकृत चौकी क्षेत्र के बट गांव निवासी रुस्तम का पुत्र रेहान (10) शुक्रवार को दोपहर में गांव के पास खेल रहा था। अचानक वह सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगा। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें