फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरनी गांव में पिछले दिनों सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार को मौत हो गई। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि ढोलो निवासी लक्ष्मी शंकर ने तहरीर देकर बताया कि बीते 22 मई को उनका पुत्र राजू (30) ग्राम लहास से अपने घर आ रहा था। रास्ते में ग्राम मरनी के पास सड़क पर सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने पुत्र को धक्का मार दिया।
इससे वह गघायल हो गया। उसका इलाज चल रहा था, शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। इस मामले मे अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें