फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: सड़क पार कर रहे बालक को पिकअप ने कुचला, हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Sat, 24 May 2025 05:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बट गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। 
 
विज्ञापन
चोपन थाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बट गांव के पास शनिवार को पिकअप की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


सुकृत चौकी क्षेत्र के बट गांव निवासी रुस्तम का पुत्र रेहान (10) शुक्रवार को दोपहर में गांव के पास खेल रहा था। अचानक वह सड़क पार कर दूसरी तरफ जाने लगा। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रहे पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें