फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ननिहाल आए बालक की बंधी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सोमवार को बंधी में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चरकोनवा गांव निवासी रमेश का पुत्र अभिषेक (10) देवरी गांव स्थित अपने नान कतवारू चेरो के घर शादी में शामिल होने आया था। शादी के उपरांत कंगन छुड़ाने के लिए परिवार की महिलाएं बंधी के किनारे गई थीं। उनके साथ अभिषेक भी चला गया। वह देवरी बंधी में नहाने लगा।
गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। कुछ देर बाद साथ में गई महिलाओं का ध्यान पड़ा तो खोजने लगी। काफी देर बाद उसका शव मिला। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें