ऊर्जांचल की सड़कों पर जाम व दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर ऊर्जांचल जनकल्याण समिति का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मांग की ऊर्जांचल पर सुगम यातायात की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन के माध्यम से समिति के अध्यक्ष आरडी सिंह एवं महासचिव केसी जैन ने डीएम को बताया कि ऊर्जांचल में स्थापित कोल व तापीय परियोजनाओं से प्रतिदिन हजारों वाहनों का परिवहन किया जा रहा है।
औड़ीमोड़ से हाथीनाला तक टू लेन होने के कारण आए दिन जाम व दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संदर्भ में पिछले वर्ष 19 सितंबर को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद एनटीपीसी शक्तिनगर में बैठक की गई।
परियोजनाओं और संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए, लेकिन किसी भी निर्देश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए शक्तिनगर से डिबुलगंज तक स्पीड कंट्रोलर एवं ऑनलाइन चालान की व्यवस्था करने आदि की मांग की। इस दौरान समिति के आरजे खंडेलवाल, जगदीश बैसवार आदि उपस्थित रहे।