फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 की आंखों को मिली नई रोश्ानी

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के संजीवनी चिकित्सालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में 106 मोतिया बिंद पीड़ितों का सफल परीक्षण कर उनकी आंख में लेंस प्रत्यारोपित किया गया। शिविर का समापन बतौर मुख्य अतिथि स्टेशन के महाप्रबंधक जयनरायण सिंह ने किया।
विज्ञापन

छह दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने इस कार्य में सहयोग निभाने वाले सभी चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा अपने आप में एक महान कार्य है। किसी को उजाले का अहसास कराने से बढ़कर पुनीत दूसरा     कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने आसपास के ग्राम प्रधानों को इस कार्य में सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया। संजीवनी चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके मिश्र      ने कहा कि सभी के सहयोग से     ही इतना बड़ा कार्य संपादित        हो सका है।
श्री मिश्र ने बताया कि 106 नेत्र रोगियों की पहचान कर उनका सफल आपरेशन किया गया। उनके रहने-खाने तथा दवा की मुफ्त व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर महाप्रबंधक परिचालन एवं अनुरक्षण आलोक श्रीवास्वत, एनटीपीसी दादरी से आए        वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डा. सुनील शर्मा तथा डा. मुरलीधरन ने भी विचार व्यक्त किए। चिकित्सकों ने नेत्र शिविर में       भाग लेने वाले रोगियों को बरतने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया। समारोह की समाप्ति पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक जयनरायण सिंह, वनिता समाज की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंह ने नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्मा, दवाईयां तथा कंबल प्रदान किया। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव, वनिता की उपाध्यक्षा श्रीमती विभा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके मिश्र, सहित स्टेशन के सभी आलाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें