सोनभद्र। सुकृत कस्बे में स्थित बस स्टैंड के समीप से सोमवार को पुलिस ने अबूझ हाल में लापता हुई युवती और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद एसडीएम कोर्ट में युवती को पेश किया गया, जहां बयान हुआ। मजिस्ट्रेट के आदेश पर युवती अपने शौहर के साथ चली गई।
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव से विगत वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती गांव के एक युवक के साथ भाग गई। लड़की के घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। सोमवार की अलसुबह चौकी प्रभारी सुधीर मिश्रा फोर्स के साथ बस स्टैंड पर खड़े थे। उसी वक्त पुलिस ने बस से उतर रही लापता किशोरी और युवक को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि लापता सुलेखा ने गांव के युवक लाल बहादुर के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी थी। एसडीएम के कोर्ट में सुलेखा को पेश किया गया, जहां उसने बालिग होने की बात कहते हुए लालबहादुर के साथ रहने की बात कहीं। कोर्ट के आदेश पर सुलेखा को लालबहादुर और उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।