फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के खिलाफ भड़के लोग, किया प्रदर्शन

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। शुक्रवार की सुबह बस ने स्कूटर सवार अवर अभियंता को टक्कर मार दी। सुबह लगभग सात बजे परियोजना में कार्यरत अवर अभियंता रघुपति निवासी 8-तृतीय-132 अपने बच्चों को सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह अपने आवास से चड्ढा मार्केट के समीप पहुंचा इतने में सीआईएसएफ की तेज रफ्तार बस चालक द्वारा बस को तेजी से क्लब नंबर चार मार्ग पर बस मोड़ते समय स्कूटर में टक्कर मार दी। स्कूटर सवार अवर अभियंता व बच्चे सड़क के किनारे फेंका गए। हालांकि इस टक्कर में अवर अभियंता व बच्चे को हल्की चोटें आई लेकिन स्कूटर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए लोगों ने सीआईएसएफ के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जेई संगठन के अध्यक्ष शिवलाल बिंद ने कहा कि सीआईएसएफ चालक केेे लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना घट सकती थी। बताते चलें कि परियोजना कालोनी में सीआईएसएफ की गाड़ियां अक्सर तेज रफ्तार से चलती हैं। कालोनियों में चलने वाले इन बसों के रफ्तार पर प्रतिबंध लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। प्रदर्शन करने वालाें में मीरचंद पाल, शिवआधार, रमाकांत, राजेश कन्नौजिय, देवेंद्र कुमार, जनकधारी, अशोक श्रीवास्तव, माधव सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें