फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में किशोर समेत तीन जख्मी

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अलग-अलग थाना क्षेत्र मेें शुक्रवार को हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच, बचाव कर विवाद को शांत कराया। परिजनों ने घायलों का इलाज निजी और जिला अस्पताल में कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख उसे इलाज के लिए अन्यत्र भेज दिया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अरौली गांव में शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज होने लगा। देखते ही देखते विवाद ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो युवकों ने लाठी-डंडे से एक अधेड़ की पिटाई शुरू कर दी। घायल की चीख, पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच, बचाव किया। परिजनोें ने घायल सुखराज (55) का इलाज जिला अस्पताल में कराया। दूसरी घटना राबर्ट्सगंज नगर के अंबेडकर नगर मोहल्ले मेें किसी बात से नाराज होकर दो युवक भिड़ गए। पत्थर पर गिरने से रामकुमार (16) जख्मी हो गया। इसी प्रकार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ओरगाई गांव निवासी सिपाही सिंह (45) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें