फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों नहीं पकड़े जा रहे फरार हत्यारे

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पुलिस के हत्थे चढ़े सपा नेता अंशु राय के हत्यारोपी ने पूछताछ के दौरान कई राज उगले हैं। पुलिस को अब तक हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता नहीं िमल पायी है। हालांकि पुलिस इसमें शामिल कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाना शुरू कर दिया है। हत्या में कई बड़े नाम प्रकाश में आए हैं। 
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह सात बजे न्यू कालोनी तिराहे के समीप ठेले पर चाय पीने के दौरान बदमाश ने सपा नेता अंशु राय के सीने और पेट में गोलियां उतार कर फरार हो गया। आसपास के लोग घायल अंशु को जब तक अस्पताल पहुंचाते रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाई के खिलाफ नामजद समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े एक हत्यारोपी ने पूछताछ के दौरान कई राज उगले हैं। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में शामिल अन्य लोगों की खोजबीन में गैर जिले व प्रांत में छापेमारी कर रही है। उधर मृतक के बड़े भाई रवि राय का कहना है कि अंशु सदैव जिले के लोगों के हित की लड़ाई लड़ता था। ऐसे में गैर जनपद के बाहुबली लोगों का भी हत्या कराने में हाथ है। एसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि अंशु हत्याकांड से जुड़े कई सुराग हाथ लग गए है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें