फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मी की कराई गई थी हत्या

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल मेें गुरुवार को गोली लगने से स्वास्थ्यकर्मी प्रभाकर पांडेय की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का शक जाहिर किया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में पुलिस ने स्वास्थ्यकर्मी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम हाउस से शव निकलते ही चीख-पुकार शुरू हो गई। पुलिस मौत के कारण का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल में निवासी करीमन देव पांडेय के आवास में किराए पर रह रहे नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझिगाई गांव निवासी प्रभाकर पांडेय (22) पुत्र विजय की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोली चलते ही आसपास हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। पड़ोसियों की चीख-पुकार सुन कर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार शुरू होते स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी सुभाष चंद्र दुबे के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से कट्टा का टूटा नाल व कुछ दूरी पर मुठिया बरामद किया। रात मेें ही मृतक के परिजन पहुंच गए। शुक्रवार को मृतक के पिता विजय पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर सांई हास्पिटल मेें कुछ कर्मचारियों पर हत्या कराने की आशंका जाहिर की है। एसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना से गोली चलने से छात्र की मौत होने की बात सामने आई है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें