फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट की उपलब्धियों का श्रेय कर्मियों को

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Sonbhadra
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। हिण्डाल्को के अल्युमिना प्लांट के ट्रेनिंग हाल में सोमवार को कम्युनिकेशन मीट का आयोजन किया गया। मीट का उद्देश्य प्लांट में कार्यरत समस्त कर्मचारियेां को प्लांट की उपलब्धियों की जानकारी देना था। मीट का शुभारंभ करते हुए अल्युमिना प्लांट के संयुक्त अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि अल्युमिना प्लांट ने जो भी उपलब्धियां हासिल की है, उसका सारा श्रेय प्लांट के कर्मचारियों को जाता है। उन्होंने कहा कि सभी के टीम भावना एवं कड़ी मेहनत से ही अल्युमिना प्लांट ने विगत वर्षों में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की। संस्थान का परचम पूरे आदित्य बिड़ला समूह में ऊंचा किया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी फाइनेंशियल ईयर के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं वे चुनौती पूर्ण जरूर है। मगर मुझे विश्वास है कि समस्त सहकर्मियों के सहयोग एवं लगन से उसे भी हासिल कर लिया जाएगा। इसी क्रम में वाईपी सिंह एवं अमित चौरे ने पिछले वर्ष के उत्पादन, प्लांट में किए गए माडीफिकेशन तथा इस वर्ष के लक्ष्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसी तरह समीर सोनी ने डब्ल्यूसीएम, ट्रेनिंग एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्लांट को मिल पुरस्कारों एवं सम्मानों के बारे में जानकारी दी। आरएन सिंह ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रह कर कार्य करने के कई आसान एवं विश्वसनीय उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्लांट के समस्त सहकर्मियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी एनएन राय, वीके धनुका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें